चार एसीपी और दो थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले, एसओ चिनहट हटाए गए
लखनऊ। पुलिस आयुक्त ने चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके अलावा एक थानेदार को पद से हटाते हुए दो थानेदारों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने शनिवार को एसीपी विभूतिखंड राधा रमण सिंह को एसीपी ट्रैफिक, एसीपी गोमतीनगर विनय कुमार द्विवेदी को एसीपी विभूतिखंड, एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह को एसीपी गोमतीनगर और एसीपी अपराध धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी को एसीपी अलीगंज की जिम्मेदारी दी है। चिनहट एसओ भरत पाठक को लाइन भेज दिया है। वजीरगंज इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र को चिनहट का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश कुमार त्रिपाठी को इंस्पेक्टर वजीरगंज, प्रभारी एंटी टोबैको सेल ब्रजेश कुमार तिवारी को इंस्पेक्टर गोमतीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।