फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रफ्तार की मार... छिन गईं रक्षाबंधन की खुशियां

Mon, 11 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंकुर साहू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
निगोहां/लखनऊ। निगोहां इलाके के भगवानपुर कट के पास शुक्रवार रात एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार अंकुर साहू (24) की मौत हो गई। हादसे में उनके बहनोई अंकित और भाई अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोग रक्षाबंधन के लिए राखी और मिठाई लेने के लिए जा रहे थे। वहीं, बीबीडी में शनिवार को भाई को राखी बांधकर लाैट रहीं आलमबाग सेक्टर-डी निवासी सुशीला देवी (53) की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से माैत हो गई।
विज्ञापन


निगोहां निवासी राकेश साहू ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अंकुर साहू पूणे में मजदूरी करता था। वह एक वर्ष बाद रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार को गांव आया था। शुक्रवार रात नौ बजे बाराबंकी निवासी दामाद अंकित, छोटा बेटा अंकित और अंकुर बाइक से निगोहां कस्बे से मिठाई और राखी लेकर घर लौट रहे थे। बाइक अंकुर चला रहे थे। भगवानपुर कट से घर की ओर मुड़ने के दौरान रायबरेली से लखनऊ आ रही तेज रफ्तार एसयूवी से सामने से टक्कर हो गई। तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार देर रात अंकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि एसयूवी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और चालक के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


मातम में बदलीं खुशियां

एक वर्ष के बाद अंकुर बहनों से राखी बंधवाने के लिए गांव आया था। घर में मां सबिता, बहन प्रियंका और मुस्कान सब खुश थे। सभी रक्षाबंधन की तैयारी में लगे थे। अंकुर की मौत की खबर जब मां व बहनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। गांव की महिलाओं ने उन लोगों को संभाला। पिता ने बताया कि अंकुर अविवाहित था।

इंदिरा नहर के पास सर्विस लेन पर हुआ हादसा, पुलिस खंगाल रही फुटेज
आलमबाग सेक्टर-डी निवासी राजेंद्र कुमार के मुताबिक शनिवार दोपहर उनकी पत्नी सुशीला देवी बीबीडी निवासी भाई को राखी बांधकर घर आ रही थीं। वह इंदिरा नहर के पास सर्विस लेन पर पैदल पहुंची ही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।


तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल

सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पारा सूर्यनगर निवासी विक्रम सिंह घायल हो गए, जबकि उनके बेटे आदविक सिंह (7) की मौत हो गई।

विक्रम सिंह के मुताबिक आदविक मानकगर के सीएमएस में कक्षा-एक का छात्र था। रविवार दोपहर वह बेटे के साथ बाइक से उन्नाव के सोहरामऊ निबहरी ससुराल जा रहे थे। बंथरा कस्बे में बाजपेई बर्तन दुकान के सामने पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। विक्रम घायल बेटे को प्रसाद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अंकुर साहू की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें