फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम की जेसीबी ने काटा केबल, 3000 घर-दुकान की बिजली गुल

विज्ञापन
केबल जोड़ते बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। बुद्धेश्वर चौराहे पर शुक्रवार को नगर निगम की जेसीबी से की गई लापरवाह खोदाई ने बाजार और मोहल्ले के लोगों को चार घंटे तक अंधेरे में रखा। ठेकेदार के कर्मचारियों ने नाले का निर्माण शुरू करने से पहले बिजली उपकेंद्र को सूचना तक नहीं दी। नतीजतन 11 हजार वोल्ट का भूमिगत केबल कट गया और 3,000 घर-दुकानों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


एफसीआई उपकेंद्र के कर्मियों ने बताया कि बुद्धेश्वर फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। सुबह 11:30 बजे जैसे ही केबल कटा, उपकेंद्र में जोरदार धमाका हुआ। जेसीबी ऑपरेटर मौके से भाग निकला। आपूर्ति दोबारा शुरू करने के लिए तुरंत मरम्मत शुरू हुई और अपराह्न 3:30 बजे बिजली बहाल हो सकी। इस बीच निरालानगर और दाउदनगर क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित रही।
20 गांवों की ठप रही बिजली

नगराम में समेसी उपकेंद्र से जुड़े 20 गांवों की बिजली गुरुवार आधी रात से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक ठप रही। इनमें करोरवा, अनैया खरगापुर, चोरहापुर, रामपुर, अयोध्यापुरवा, हरदोईया, दोरिया आदमपुर, विशुन खेड़ा, भदुआ, रसूलपुर समेत कई गांव शामिल रहे। जेई आशीष कुमार ने बताया कि गुमवा खेड़ा गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। रात की शिफ्ट में पेट्रोलिंग के दौरान खराबी का पता नहीं चल सका, जिससे बिजली बहाल होने में देर हुई। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें