फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारीगर मेला में छाए अमेठी के मूंज, कन्नौज की सुगंध, अवधी चांदी के जूते

विज्ञापन
गांधी जयंती पर खादी ग्राम भवन में फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर के दो दिवसीय कारीगर मेला का शुभारंभ
विज्ञापन
लखनऊ। गांधी जयंती पर खादी ग्राम भवन में फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर के दो दिवसीय कारीगर मेला का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने किया। मेले में विविध शिल्प परंपराओं का प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां देशभर के कारीगर अपनी उत्कृष्ट कृतियों को लेकर आए हैं। मेले में अमेठी के मूंज उत्पाद, कन्नौज की सुगंध, अवधी चांदी के जूते, मधुबनी कला, उत्सव उपहार, आभूषण, क्रोशिया, हड्डी की नक्काशी, कांच के शिल्प और जीवनशैली उत्पादों को सराहा जा रहा है। राकेश सचान ने कहा कि वर्तमान में भारतीय हथकरघा उद्योग देश में कुल कपड़ा उत्पादन का लगभग 15 प्रतिशत योगदान दे रहा है और 43 लाख से अधिक बुनकरों को रोजगार प्रदान कर रहा है, जिनमें अधिकांश महिला कारीगर हैं। नागरिकों से अपील की कि वे स्वदेशी व हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन दें। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को बाजार के साथ-साथ पहचान दिलाना है। आयोजन की अध्यक्षता अदिति जग्गी व रिया पंजाबी ने की। राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रमुख स्वाति वर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें