फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जाम बना जंजाल, मरीज हुए बेहाल

विज्ञापन
अस्पताल के गेट पर लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर-डफरिन अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचने की राह आसान नहीं है। अस्पताल के गेट पर लगे ठेले-खोमचे व अवैध पार्किंग की वजह से जाम की स्थिति बनती है। एंबुलेंस से लेकर मरीज आए दिन जाम में फंसकर जूझते रहते हैं, मगर जिम्मेदारों की सेहत पर फर्क नहीं पड़ रहा है। एक-दो दिन की सख्ती के बाद फिर से पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को बलरामपुर-डफरिन अस्पताल मार्ग पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक व थाने की पुलिस कड़ी धूप में जाम खुलवाने में पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन

सौ मीटर की दूरी तय करने में लग गए 10 मिनट
सीएमओ ऑफिस से बलरामपुर अस्पताल के मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे भीषण जाम की स्थिति बनी रही। करीब आधे घंटे तक लोग परेशान रहे। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसकर रेंगती रहीं। पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को निकालकर अस्पताल परिसर के अंदर भेजा। इस दौरान निजी वाहन से आने वाले मरीज जाम में फंसे रहे। तीमारदार फिरोज ने बताया कि सीएमओ ऑफिस से निजी वाहन से इमरजेंसी तक करीब सौ मीटर दूरी तय करने 10-15 मिनट लग गए।
डफरिन मार्ग रोड पर अवैध पार्किंग जाम की वजह
डफरिन मार्ग पर नगर निगम व पुलिस ने बीते माह अभियान चलाकर अवैध दुकानें हटाई थीं। तीन-चार दिन व्यवस्था पटरी पर रही। इसके बाद वहां फिर से रोड पर बाजार सज गया। ऐसे में डफरिन मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अहम बात यह है डफरिन अस्पताल के मार्ग पर आधी रोड पर अवैध पार्किंग लगी है। इससे गर्भवती को लाने वाली एंबुलेंस आए दिन जाम में फंसती है।

अस्पताल के गेट पर लगा जाम।

अस्पताल के गेट पर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें