फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर के इलाज की राष्ट्रीय गाइडलाइन बनाने में मदद करेगा संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। कैंसर की समय पर पहचान और बेहतर इलाज के लिए देशभर में एकसमान गाइडलाइन तैयार करने में कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भारत सरकार की मदद करेगा। इस संबंध में संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। इसमें देश के 20 से अधिक प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि गाइडलाइन देश की स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों की जरूरतों के अनुरूप होनी चाहिए। सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि इससे डॉक्टरों को उचित इलाज चुनने और मरीजों को उपचार की प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में शोध की गुणवत्ता परखने और उसके आधार पर इलाज संबंधी सिफारिशें तैयार करने पर चर्चा हुई। डॉ. रूपा हरिप्रसाद, प्रो. बलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रिजवान एसए, डॉ. विकास यादव, डॉ. विकास धीमान, डॉ. रामशंकर रथ, डॉ. मान्या प्रसाद और डॉ. अभिषेक जायसवाल समेत विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें