लखनऊ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के स्थापना दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शनिवार को साहित्यकारों ने चर्चा की। आयोजन केकेवी कॉलेज के हिंदी विभाग और परिषद के अवध प्रांत की ओर से किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी ने अध्यक्षता की। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता प्रो. ओम प्रकाश पांडेय ने महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक योगदान को सराहा। प्रो. हरि शंकर मिश्र, प्रो. रीता तिवारी और पद्मनाभ पांडेय ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने साहित्य के जरिये भारतीय जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत बताई। प्रांतीय अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव और प्रांत मंत्री डॉ. प्रणव मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।