फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अप्रैल शाम छह बजे से मतदान होने तक बंद रहेगी भारत-नेपाल की सीमा

Sun, 11 Apr 2021 06:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती

सार

- चुनाव को लेकर एसपी ने देर रात पुलिस अधिकारियों संग किया बैठक
- नेपाल की सीमा से लगे थाना मल्हीपुर व सिरसिया के प्रभारी निरीक्षक को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान से 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक भारत नेपाल सीमा सीज रहेगी। वहीं बैरियर, चेक पोस्ट आदि पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए शनिवार देर रात एसपी ने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने शनिवार रात एसपी कार्यालय सभागार में सभी पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ बैठक किया। इस दौान उन्होंने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों की समीक्षा किया। वहीं नेपाल की सीमा से लगे थाना मल्हीपुर व सिरसिया के प्रभारी निरीक्षक को बॉर्डर सुरक्षा व निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही जिले की सीमा से लगे थानों को भी विशेष सतर्कता बरतने, बैरियर व चेक-पोस्ट पर निरंतर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने 13 अप्रैल शाम 06 बजे से मतदान समाप्ति तक भारत नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की गतिविधि पूर्णतया प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया है।

उन्होंने थाना प्रभारियों को बताया कि ऐसे संभावित व संदिग्ध व्यक्ति जिनसे मतदान के दौरान अमन चैन में बाधा उतपन्न होने की आशंका हो उन्हे विभिन्न धाराओं में पाबंद किया जाए। साथ ही सभी  मतदान केंद्रों पर निरंतर भ्रमण करते रहें। भ्रमण के दौरान यह भी देखे कि ऐसे व्यक्ति जो जिले के मतदाता नही हैं वह मतदान प्रक्रिया के 48 घंटे पूर्व जिला छोड़ दें। बाहरी जिलों से मतदान ड्यूटी में आने वाले कर्मचारियों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था सभी थाना प्रभारी करें। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने चुनाव की तैयारी व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक टिप्स दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, जिलाकमांडेट होमगार्ड, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडे सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें