फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: द हाइप रूम बार के मैनेजर पर जानलेवा हमला

Sun, 31 Aug 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हमले के बाद क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
लखनऊ।
विज्ञापन

समिट बिल्डिंग स्थित द हाइप रूम बार के पब्लिक रिलेशन मैनेजर व चौक निवासी मो. हम्जा पर कुछ लोगों ने शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हम्जा का सिर फट गया। विभूतिखंड थाने में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक आरोपी हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम्जा ने बताया कि 13 अगस्त को बार में अजीत पांडेय, प्रथम शर्मा अन्य साथियों के साथ आए थे। आरोपी बार में डीजे कन्सोल पर चढ़कर हुड़दंग करने लगे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया था। इस पर आरोपी धमकी देकर चले गए थे। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे अजीत पांडेय, प्रथम शर्मा, सौरभ शुक्ला व राज अन्य साथियों के साथ दोबारा आए और सभी ने दोबारा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

हम्जा के मुताबिक रात 12:40 बजे वह बार बंद कर अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे। साइबर हाइट के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। हम्जा ने खुद को कार में बंद कर लिया। इसपर राज ने पिस्तौल से कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद पिस्तौल की बट से आरोपियों ने हम्जा के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और जमकर पिटाई की। हमले में पीड़ित का सिर फट गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। इस बीच राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हम्जा को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हम्जा की हालत गंभीर देखकर उसे केजीएमयू रेफर कर दिया। हम्जा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन



कैफे के बाहर विवाद में फायरिंग, एफआईआर

गढ़ी पीर खां निवासी रौनक सिंह ने विभूतिखंड थाने में दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि शुक्रवार रात वह दोस्तों के साथ विभूतिखंड स्थित टिकल्ड पिंक कैफे गए थे। वहां पहले से शिव, कैफ और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। सभी नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि पीड़ित ने जब उनका विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर बाहर निकल गए। कुछ देर बाद पीड़ित जब बाहर निकला तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। कैफे के कर्मचारियों ने बीचबचाव किया तो एक हमलावर ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हमले में रौनक बच गए। भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस हमललावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें