फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल मैनेजर और अटेंडेंट ने साथी के साथ मिलकर चुराए थे अधिवक्ता के रुपये

Wed, 29 Oct 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में 23 अक्तूबर को होटल नटराज इन में ठहरे प्रयागराज जॉर्ज टाउन मालवीय रोड निवासी अधिवक्ता अंकित शुक्ला के 80 हजार रुपये चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 20,500 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि अधिवक्ता ने पीजीआई थाने केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को होटल के मैनेजर इंदिरानगर निवासी सरफाज व अटेंडेंट रायबरेली शिवगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार की भूमिका संदिग्ध मिली। सोमवार देर रात पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सरफाज, सुरेंद्र व उसके साथी गोसाईंगंज निवासी आयुष कुमार सिंह को दीन दयाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 20,500 रुपये मिले। डीसीपी ने बताया कि आरोपी आयुष पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि नशे व शौक पूरे करने के लिए अधिवक्ता के रुपये चोरी किए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें