फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑपरेशन के दौरान औंधे मुंह गिरा मरीज, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के नेत्र विभाग की ओटी में मंगलवार सुबह मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान 55 वर्षीय मरीज कुर्सी से फर्श पर मुंह के बल गिर गया। इससे उसकी आंख सूज गई और चेहरा नीला पड़ गया। आनन-फानन मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कराया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन मामले को दबाए रखा और जबरन कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मरीज गिर गया था।
विज्ञापन

कश्मीरी मोहल्ला निवासी जरदोजी कारीगर बादशाह हुसैन सोमवार रात नेत्र रोग विभाग में भर्ती हुए। दामाद बहादुर शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह ससुर को बेड पर तीन बोतल दवा चढ़ाई गई। फिर उन्हें ओटी ले जाया गया। दामाद का आरोप है कि कुछ मिनट बाद अंदर से धड़ाम की आवाज आई। उन्होंने नर्स को भागते देखा तो पूछा कि क्या हुआ, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उन्हें ओटी में भी नहीं जाने दिया गया। दस मिनट बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। गंभीर हालत में पहुंच चुके बादशाह को आईसीयू में पहुंचाया। बहादुर का आरोप है कि ओटी में गलत दवा देने से ससुर की हालत बिगड़ी। अस्पताल निदेशक डॉ. कविता आर्या का कहना है परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें