फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में आज और बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

Fri, 16 May 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में झुलसाती धूप और भीषण गर्मी में शुक्रवार को और बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान के 44 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। तीखी धूप और भीषण गर्मी के साथ लखनऊ में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। दोपहर में लोग गर्म हवा और तल्ख धूप में छांव तलाशते नजर आए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री की बढ़त के साथ 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। बृहस्पतिवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से गोमती नगर, अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी सेहत के लिए खराब श्रेणी में रही। वहीं कुकरैल और बीबीएयू की हवा पीले यानी सेहत के लिए मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें