उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बुधवार से रेजीडेंसी में भव्य लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बुधवार से रेजीडेंसी में भव्य लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की। यह प्रस्तुति 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, वीर सेनानियों की गाथा और लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराती है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस शो से लोग रेजीडेंसी के इतिहास को करीब से महसूस कर सकेंगे। रोजाना शाम 6 बजे होने वाला यह शो शुरुआती दिनों में निशुल्क रहेगा। बाद में इसका मामूली शुल्क रखा जाएगा।