फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच घंटे में लड़की को किडनैपर के चंगुल से छुड़ाया, ये था पूरा प्लान

Mon, 08 Jun 2020 05:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया अपहरण का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में विकासनगर थानाक्षेत्र से डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को बदमाश ने अगवा कर लिया था। सूचना मिलने के पांच घंटे के अंदर ही विकासनगर पुलिस ने किशोरी को सकुशल मुक्त कराया। साथ ही आरोपी को सैफई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विकासनगर धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को अलीगढ़ के सिविल लाइन बंदरबाग सिराज मंजिल निवासी मो. नदीम शादी का झांसा देकर भगा ले गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक एक पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद ही आलमबाग बस स्टेशन पर किशोरी व आरोपी की फोटो दिखाने पर अहम जानकारी हाथ लगी।
विज्ञापन

बस से अलीगढ़ के लिए निकला था

प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक आरोपी किशोरी को साथ लेकर अलीगढ़ जा रहा था। इसके बाद बस कंडक्टर और आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। कुछ देर बाद बस कंडक्टर से बातचीत भी हुई तो बस के सैफई के पास होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने तत्काल सैफई प्रभारी निरीक्षक से संपर्क किया।

सैफई पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर लखनऊ से पुलिस टीम रवाना हुई। वहां से दोनों को लेकर थाने पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। उसके आधार पर अगवा करने के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।

आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी को दबोचने वालों में प्रभारी निरीक्षक के अलावा एसआई तेज कुमार शुक्ला, कांस्टेबल रीतेश पटेल, चंद्रकांत और महिला कांस्टेबल रूबी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें