फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहुरने वाले हैं नौ साल से बंद जेपीएनआईसी के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर (जेपीएनआईसी) के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। करीब नौ साल से बंद रहने से बदहाल हो चुकी इस इमारत को संवारने पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा। बृहस्पतिवार को शासन में बैठक भी हुई, लेकिन अफसरों ने कोई जानकारी साझा नहीं की। वैसे यहां पर करीब चार महीने से पार्किंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

एलडीए कार्यालय के निकट बने जेपीएनआईसी का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ और 2017 में निर्माण पूरा होने से पहले ही काम बंद हो गया। उस वक्त फिनिशिंग सहित करीब 50 करोड़ रुपये के काम बचे थे। एलडीए को यह बजट शासन से मिला नहीं और तबसे सेंटर बंद पड़ा है।
बीच में कई बार इसे ‘जहां है, जैसा है’ की स्थिति में निजी कंपनी को देकर संचालन शुरू करने की कोशिश भी एलडीए की ओर से की गई, पर यह योजना कागज पर ही रह गई। बीते साल जुलाई में शासन ने इसे एलडीए को सौंप दिया।
विज्ञापन

इससे पहले शासन की उच्चस्तरीय समिति इसका संचालन देखती थी। अब इसके संचालन को लेकर फिर कवायद तेज हुई है। सूत्रों ने बताया कि सचिव आवास बलकार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार और कई बड़े अफसर शामिल हुए। इसमें क्या तय हुआ इसे लेकर अफसरों ने कोई बयान जारी नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि मामला प्रदेश की मुख्य विपक्ष पार्टी से जुड़ा होने के कारण कोई भी अफसर कुछ बोलना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें