फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंतिम संस्कार में गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Mon, 29 Dec 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के जिल्हापुर गांव में रविवार दोपहर चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए छह लाख रुपये के जेवरात और एक लाख 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात उस समय हुई, जब पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


श्रमिक भगवान दास के अनुसार वह गांव के बाहर किसान पथ के पास मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर वह परिवार के साथ गांव में ही अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे से 3:30 बजे के बीच चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखी नई बाइक खरीदने के लिए जमा नकदी व जेवरात समेटकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया किसान पथ और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें