बिल्हौर स्टेशन के गैंगमैन ने फांसी लगाकर जान दी, किसी बात से तनाव में था युवक
- फोटो : अमर उजाला
तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा परमानन्दपुर में बुधवार की रात्रि एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम प्रधान राम आधार वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा निवासी राम शंकर जायसवाल परिवार के साथ बुधवार की रात पड़ोसी के घर आयोजित बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। इनकी पुत्री अर्चना (28) घर पर अकेली थी। कार्य्रकम के बाद देर रात जब उनकी पत्नी पुत्री के लिए खाना लेकर घर पहुँची। और जब दरवाजा खोलकर देखा तो पुत्री छत के हुक में गले में साड़ी का फंदा के सहारे झूल रही थी। जिसपर वह जोर से चीखने चिल्लाने लगी।
उनकी आवाज सुनकर परिजन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुँच गये। तुरंत थानाध्यक्ष को सूचना दी गयी। । बताया अर्चना की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पति से तलाक हो गया था जिससे अवसाद ग्रस्त रहती थी ।थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे की है। प्रधान की सूचना पर तत्काल महिला सिपाहियों तथा अन्य पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुचकर का जायजा लिया गया। और शव को कब्जे में ले लिया गया। गुरुवार को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।