कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को माल गाड़ी के डिब्बे का डाला खोल रहा था उसी समय एक ट्रक के चालक ने गाड़ी को पीछे करने लगा दोनों गाड़ियों के बीच में दब जाने से मजदूर की मौके पर मौत हो गयी, साथी मजदूर की मौत पर नाराज मजदूरों ने ट्रक ड्राइबर को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उग्र मजदूरों ने ट्रक चालक को घायल अवस्था में पुलिस के हवाले किया।
कमरौली थाना क्षेत्र के बनभरिया निवासी भगेलू सरोज पुत्र ओंकारनाथ 45 वर्ष सिंदुरवा रेलवे स्टेशन पर वृहस्पतिवार को चावल के रैक की अनलोडिंग के लिए मालगाड़ी के डिब्बे के डाले को खोल रहा था इसी बीच ट्रक ड्राइबर अजमल ने ट्रक को मालगाड़ी की तरफ को पीछे करने लगा जिससे दोनों गाड़ियों के बीच में दबने से मजदूर भगेलू की मौत हो गयी, साथी मजदूर की मौत से गुस्साए मजदूरों ने ट्रक चालक की पिटाई करते हुऐ उसे बंधक बनाते हुऐ हंगामा शुरू कर दिया सूचना पर पहुंची जीआरपी सुल्तानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है भाई संतलाल की तहरीर पर ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है,