लखनऊ। ठाकुरगंज के लोनियन टोला निवासी दर्जी संत कुमार सैनी के घर से बुधवार रात चोर करीब दो लाख के गहने और 30 हजार रुपये ले गए। उन्होंने ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
संत कुमार की बेटी दुबग्गा निवासी काजल सोनी ने बताया कि नए साल पर वह मायके गई थीं। रात में ऊपरी मंजिल के बरामदे में वह माता-पिता के साथ सो रही थीं। एक कमरे में भाई शुभम और भाभी सोनाली थे। बृहस्पतिवार सुबह परिजन उठे तो पता चला कि कमरे से दो फोन, काजल की पर्स से सोने की चेन, 25 हजार रुपये और सोनाली के बैग से पांच हजार रुपये और बाली चोरी हो गई है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।