फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संविदाकर्मी के परिजनों को 10 लाख रुपये, नौकरी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। फैजुल्लागंज उपकेंद्र में 11 हजार वोल्ट लाइन पर काम करते समय करंट लगने से जान गंवाने वाले संविदा लाइनमैन उदय राज के परिजनों को विभाग ने 10 लाख रुपये और बेटे को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। विभाग ने मृतक की पत्नी को पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। उधर, उदय राज का गोंडा के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गोंडा के धनवलिया गांव निवासी उदय राज फैजुल्लागंज उपकेंद्र में संविदा पर तैनात थे। वह जैन कॉलोनी में अकेले रहकर नौकरी करते थे, जबकि परिवार गांव में रहता है। परिवार में पत्नी, 18 साल का बेटा कृष्णा और दो बेटियां हैं। बुधवार रात हादसे की सूचना मिलते ही परिजन लखनऊ पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि कंपनी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। उदय राज की पत्नी को पेंशन और बेटे को गोंडा में ही संविदा पर नौकरी देने पर सहमति बनी है। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहयोग करते हुए उदय की पत्नी को 32 हजार रुपये मौके पर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें