फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 11 महीने से बह रहा सीवर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। देवा रोड पर 11 महीने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। प्रतिष्ठानों के सामने सीवर जमा होने से लोग परेशान हैं। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

वेयरहाउस संचालक शिवम चोपड़ा ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण गंदा पानी उनके वेयरहाउस के अंदर तक भर जाता है। इससे कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है। कई कर्मी बीमार भी पड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।

लोगों ने बताया कि सीवर को पाइप से पंप कर नहर में डाला जा रहा है। इस पाइप में कई जगह लीकेज है, जिससे सड़क पर सीवर बह रहा है। उधर, पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह का कहना है कि उच्च अधिकारियों को समस्या के बारे में बता दिया गया है और जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें