फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरवाई ने बढ़ाया गर्मी और उमस का अहसास

विज्ञापन
बुधवार की सुबह लखनऊ में कुछ इस तरह धुंध छाई नजर आई।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में हवा का रुख पछुआ से बदलकर पूर्वा होने से हवा में नमी बढ़ गई है। इसके साथ ही तेज धूप की वजह से आभासी गर्मी में इजाफा हुआ है। बुधवार को तीखी धूप ने गर्मी के साथ हल्की उमस का अहसास कराया। रात के न्यूनतम तापमान में भी 2.4 डिग्री का उछाल दर्ज हुआ।



माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रात के बढ़ते हुए पारे पर अब लगाम लगेगी। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल राजधानी में जब तक पुरवाई और नमी का असर है, दिन में हल्की गर्मी महसूस होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली कमी के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें