फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैनिक नगर में एबी केबल में आग से आधी रात तक बत्ती गुल

विज्ञापन
सैनिक नगर में एबी केबल में आग से आधी रात तक बत्ती गुल।
विज्ञापन
लखनऊ। उतरेठिया न्यू उपकेंद्र के तहत सैनिक नगर में एबी केबल में आग लगने के कारण 300 से ज्यादा उपभोक्ताओं की मंगलवार आधी रात तक बिजली गुल रही। इससे दिवाली के दूसरे दिन का त्योहार लोगों को अंधेरे में मनाना पड़ा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे सैनिक नगर के गली नंबर 12 में अचानक एबी केबल जलने लगी। उपकेंद्र पर सूचना देने पर पूरे फीडर की बिजली बंद हो गई। कर्मियों ने पहुंचकर देखा तो एबी केबल की एलटी लाइन जलने के कारण 400 व 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर ठप हो गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि जली केबल को बदलकर रात करीब 11:45 बजे बिजली चालू हो सकी।
अलीगंज में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी

बुधवार को पुरनिया उपकेंद्र के तहत 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, तार के सड़क पर गिरते ही ऑटोमैटिक करंट खत्म हो गया था। यह घटना सुबह 11:25 बजे हुई थी। कर्मियों ने तत्परता से काम करके बिजली को 30 मिनट बाद दोपहर 12 बजे ही चालू कर दिया। जब तक तार को सही करने का काम चला, तब तक सड़क पर आवागमन पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इन इलाकों में भी रहा संकट

- चिनहट के बाघामऊ, बहादुरपुर, भिलाईखेड़ा में फॉल्ट से रात 8:10 से 8:30 बजे तक
- उतरेठिया ओल्ड उपकेंद्र के नीलमथा में रात 8 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप
- फैजुल्लागंज के अन्ना मार्केट की बिजली दोपहर 1:45 से 2:15 बजे तक बाधित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें