फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालक के भाई ने ट्रेन में फेंका था धीरेंद्र का मोबाइल फोन

विज्ञापन
धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या में उनके चालक रवि कुमार का भाई जय किशन भी शामिल था। रवि के कहने पर जय ने शूटरों के साथ मिलकर धीरेंद्र की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए भाभी पूजा के साथ धीरेंद्र का मोबाइल फोन ट्रेन में फेंक दिया था। एसटीएफ ने आरोपी को सेक्टर-10 चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। जय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही के मुताबिक, जय ने पूछताछ में बताया कि करीब एक माह पहले हत्या की साजिश रची गई थी। रवि ने उसे और अपनी पत्नी पूजा को भी इसमें शामिल किया था। रुपये और प्लॉट के लालच में दोनों साजिश में शामिल हो गए। हत्या के बाद रवि ने जय और पूजा को धीरेंद्र की अंगूठी और कुछ रुपये देकर भाग जाने के लिए कहा था। जय के पास से धीरेंद्र की अंगूठी और 7300 रुपये बरामद हुए हैं।
29 अगस्त को हुई थी अपहरण के बाद हत्या
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 29 अगस्त को धीरेंद्र प्रताप सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उनका शव दुबग्गा में मिला था। उन्नाव के सफीपुर स्थित राजेपुर चौरासी निवासी धीरेंद्र की पत्नी ममता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में चालक रवि और उसके साथी ओमकार को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। एसटीएफ सुपारी देने वालों और साजिश में शामिल लोगों के बारे में पता लगा रही है। उन्नाव में पुलिस की एक टीम लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

चार गिरफ्तार, फिर भी हत्या के सूत्रधार का पता नहीं
धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन हत्या किसने और क्यों कराई, इसका राजफाश अब तक नहीं हो सका है। वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है।
पुलिस आरोपी चालक रवि कुमार, उसकी पत्नी पूजा, छोटे भाई जय किशन और साथी ओमकार को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल असलहा अब तक बरामद नहीं हुआ है। हथियार कहां से आया और वारदात के बाद उसे कहां छिपाया या फेंका गया, इसका पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। सोमवार को कोर्ट ने चालक रवि की 24 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी। पुलिस मंगलवार सुबह उसे जेल से रिमांड पर लेगी। अधिकारियों के मुताबिक, रिमांड के दौरान रवि से अपहरण और हत्या की साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका, संभावित शूटर और आलाकत्ल के बारे में पूछताछ की जाएगी।

धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।

धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।

धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।

धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें