लखनऊ। दीपावली पर लखनऊ आने वाली ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी चल रही है। तेजस एक्सप्रेस के एसी चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास में सोमवार को दस मिनट के भीतर ही वेटिंग शुरू हो गई। शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस में चंद मिनटों में वेटिंग शुरू हो गई। डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस और चंपारण हमसफर एक्सप्रेस से लेकर गोमती एक्सप्रेस, एसी डबलडेकर, अमृत भारत एक्सप्रेस में वेटिंग से यात्री मायूस हुए। 12430 एसी एक्सप्रेस व 12230 लखनऊ मेल, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस, 12392 कैफियात एक्सप्रेस में तो रिग्रेट हो गया।