फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदा लगा रहा था चालक, पुलिस ने बचाई जान

Sun, 05 Apr 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। पुलिस की सूझबूझ के चलते शनिवार को ट्रक चालक की जान बचा ली गई। घटना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की है, जहां चालक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डीके सिंह को शनिवार दोपहर सूचना मिली व्यक्ति ट्रक के अंदर स्टीयरिंग में रस्सी बांधकर जान देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सिपाही रंजीत कुमार को तत्काल मौके पर भेजा। रंजीत ने देखा कि चालक बेहोशी की हालत में स्टीयरिंग से फंदे के सहारे लटका हुआ है। उसकी सांसें चल रही थीं। रंजीत ने चालक को सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। डॉक्टरों का कहना है थोड़ी देर और हो जाती तो चालक की जान बचा पाना मुश्किल था। होश आने पर चालक सरवन (35) ने बताया कि वह रामपुर जिले के सज्जाद नगर स्थित लालू नगला का रहने वाला है। रुद्रपुर से बाइकें लादकर देवघर गया था। लौटते समय पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। इंस्पेक्टर ने स्थिर होने पर चालक की काउंसिलिंग कर उसे समझाया। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें