लविवि में मूटकोर्ट प्रतियोगिता शुरू
लखनऊ। लखनऊ विवि के विधि संकाय स्थित जस्टिस डॉ. एएस आनंद मूट कोर्ट हॉल में शनिवार को 12वीं अंतर-महाविद्यालयीन मूट कोर्ट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। लविवि मूट कोर्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. सीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. डीएनएनएस यादव और प्रो. अशोक कुमार सोनकर ने किया। कुल 37 टीमों ने प्रतिभाग किया। शीर्ष आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्र सेन प्रताप सिंह और सह-समन्वयक डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने मजबूत विधिक तर्क प्रस्तुत किए।
लविवि में मूटकोर्ट प्रतियोगिता शुरू