फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज शाम दूर हो जाएगा पांच लाख की आबादी का पेयजल संकट

विज्ञापन
कठौता झील में शुक्रवार को पानी की ​स्थिति। 
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर और गोमतीनगर की करीब पांच लाख की आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाली कठौता झील का पानी का संकट शनिवार शाम से दूर हो जाएगा। शारदा नहर का पानी शुक्रवार को कुर्सी रोड पर माती गांव में बने चेक डैम तक पहुंच गया।
विज्ञापन

जलकल के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि चेक डैम से कठौता झील तक पानी पहुंचाने के लिए नहर के पानी का स्तर 5.16 मीटर तक होना चाहिए। इस कारण लखीमपुर से पानी छोड़े जाने के बावजूद झील तक पानी शनिवार सुबह ही पहुंच पाएगा। ऐसे में शनिवार सुबह कुछ दिक्कत रहेगी पर शाम से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। झील को पूरी तरह भरने में 15 दिन लगेंगे। गौरतलब है कि मरम्मत कार्य के कारण शारदा नहर एक महीने से बंद थी।

कटौती के साथ हुई आपूर्ति
अधिशासी अभियंता ने बताया कि इंदिरानगर और गोमतीनगर की पानी की टंकियां भरने के लिए शुक्रवार को सुबह और शाम को दो-दो घंटे ही आपूर्ति की गई। किल्लत दूर करने के लिए नलकूप चलाने के साथ मांग पर टैंकर भी लगाए गए।

कठौता झील में शुक्रवार को पानी की स्थिति। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें