फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कटेंगे विद्यालय के जर्जर पेड़, बंद रहेगा स्कूल

Mon, 06 Oct 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निगोहां के करनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर एसडीएम व वन विभाग के अधिकारियों ने लिया
विज्ञापन
निगोहां। करनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ भोजनालय की टिनशेड के ऊपर गिरने के मामले की रविवार को एसडीएम पवन पटेल के साथ वन विभाग की टीम ने जांच की। स्कूल परिसर के अंदर खड़े पुराने अन्य जर्जर यूकेलिप्टस पेड़ों की कटाई होगी। एसडीएम ने इस बारे में वन विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार कर दो दिनों में जर्जर पेड़ों को कटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते शनिवार को करनपुर गांव स्तिथ प्राथमिक विद्यालय में यूकेलिप्टस का एक पुराना पेड़ भोजनालय की टिनशेड पर उस समय भरभरा कर गिरा था, जब बच्चे भोजन करने की तैयारी में थे। वनाधिकारियों ने बताया कि परिसर में खड़े पेड़ों की संख्या 38 है, जिनका मूल्यांकन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। इसके बाद निर्देश मिलते ही पेड़ों की कटाई शुरू कराई जाएगी। इस दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय बंद रहेगा।

निगोहां के करनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर एसडीएम व वन विभाग के अधिकारियों ने लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें