फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओडिशा व पश्चिम बंगाल के बैंक में भेजी थी ठगी की रकम

Mon, 17 Nov 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने आलमबाग के श्रीनगर निवासी यूपीपीसीएल से सेवानिवृत्त डीजीएम ओम प्रकाश नारायण मिश्र से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बैंक खातों में 47 लाख ट्रांसफर कराए थे। साइबर क्राइम थाने की पुलिस अब उन राज्यों के बैंकों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन


साइबर ठगों ने 11 नवंबर को व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर ओम प्रकाश को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी बताया था। आरोपियों ने पूछताछ के बहाने दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 47 लाख रुपये वसूल लिए थे। पीड़ित के बेटे की सतर्कता के चलते पुलिस ने समय रहते 47 लाख में से 25 लाख लाख रुपये फ्रीज करा दिए थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के मुताबिक पुलिस अब बचे 22 लाख रुपये को भी जल्द ही फ्रीज कराया जाएगा। साथ ही ठगों ने जिन राज्यों के बैंक खातों में पीड़ित से रकम ट्रांसफर कराई थी पुलिस उनसे भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें