फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालान की पांच एपीके फाइल भेजकर खाते से निकाल लिए एक लाख

Mon, 17 Nov 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने मड़ियांव के सेक्टर-ए निवासी दीपक कुमार को चालान की पांच एपीके (एंड्रॉइड पैकेज किट) फाइल भेजकर खाते से एक लाख निकाल लिए। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि नौ सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से वाहन के चालान की पांच एपीके फाइल आईं। चालान देखने के लिए उन्होंने सभी फाइल खोल दीं। वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले उनके खाते से एक लाख रुपये के पांच ट्रांजेक्शन के मेसेज आने लगे। आनन-फानन उन्होंने बैंक से संपर्क कर शिकायत की। फिर कुछ काम के चलते उन्हें बाहर जाना पड़ गया। 12 नवंबर को लौटने पर उन्होंने मड़ियांव थाने में ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर शिवानंद के मुताबिक पीड़ित ने मामले में शिकायत करने में देर कर दी। ऐसे में रकम फ्रीज करने में समस्या आ रही है। केस की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें