फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रावस्ती निवासी महिला का निकला झाड़ियों में मिला शव

Mon, 07 Oct 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई थी आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच/श्रावस्ती। दरगाह शरीफ थाना के नुरुद्दीन चक गांव के पास झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव शनिवार को मिला था। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई थी। सूचना मिलने पर देर रात मृतका की बेटियों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
नुरुद्दीन चक गांव में महिला का शव मिलने पर सीओ, फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। स्थानीय लोगों ने मृतका का दो दिन पहले क्षेत्र में किराये से रहने वाले झाड़ फूंक करने वाले बाबा के साथ देखे जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बाबा से पूछताछ भी की है। शनिवार की देर रात श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना के कोदिया गांव से पहुंची युवती लक्ष्मी ने महिला की शिनाख्त अपनी मां फूलमती (42) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी के अनुसार मां की तबियत खराब चलती थी, बृहस्पतिवार को घर से निकली थी। दो शादियां हुई थी, पहले पति का नाम कुवांरे और दूसरे का नाम रामअवतार था। किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। दरगाह शरीफ निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा के अनुसार महिला की तबियत खराब चलती थी। क्षेत्र में रहने वाले अन्नतराम पाठक नामक बाबा को दिखाने आयी थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें