फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाॅक्टरों के बराबर अहम है नर्सों का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक किसी भी संस्थान को सफल बनाने में डाॅक्टरों का जितना योगदान होता है, उतना ही नर्स का भी होता है। वह रविवार को किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नर्सिंग सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि नर्सों ने किसी भी परिस्थिति में मरीजों का साथ नहीं छोड़ा। चिकित्सक मरीज की बीमारी का पता लगाते हैं, उनका उपचार करते हैं, लेकिन देखभाल नर्स करती हैं। कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ. हेम चंद्रा, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिटायर्ड मेजर जनरल सुशीला शाही, ट्रेंड नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष, कुमुदिनी मिश्रा, प्रदीप गंगवार, संकेत बाली, डॉ. बीके राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें