ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर
बाराबंकी। अमेठी जिले के इन्हौना इलाके में बाराबंकी सीमा के पास रविवार की भोर पिकअप में ट्रक की टक्कर लगने से लखनऊ के अल्तमस (27) की मौत हो गई। वह कैंपवेल रोड थाना सहादतगंज क्षेत्र का निवासी बताया गया है। दो अन्य घायल हो गए। हादसा पंक्चर हुए पिकअप का टायर बदलने के दौरान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लखनऊ से अमेठी जा रहे पिकअप का टाॅयर इन्हौना के चिलूली गांव के पास पंचर हो गया। चालक शिवम व वाहन में सवार अन्य लोग उतरकर टायर बदलने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।