फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन आरोग्य मंदिरों का हाल, कहीं इलाज बंद, कहीं जांच ठप

विज्ञापन
जन आरोग्य मंदिर, बालू अड्डा।
विज्ञापन
लखनऊ। हर रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले में मरीजों को इलाज और जांच की पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई केंद्रों पर न डॉक्टर हैं, न लैब टेक्नीशियन। नतीजतन मरीज बिना इलाज और बिना जांच लौट रहे हैं। पड़ताल में यह हकीकत सामने आई है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे, स्थान : जन आरोग्य मंदिर, बालू अड्डा
यहां डॉक्टर मौजूद थे और मरीजों को बीमारी के आधार पर परचे जारी कर रहे थे। डेंगू, मलेरिया और सीबीसी जांच की सुविधा केंद्र पर उपलब्ध है, लेकिन सभी जांच बंद मिलीं। प्रभारी ने बताया कि लैब टेक्नीशियन अवकाश पर है, इसलिए जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को सिविल अस्पताल या अन्य केंद्रों पर भेजा जा रहा है।
दोपहर 1 बजे, स्थान : जन आरोग्य मंदिर, न्यू हैदराबाद
न्यू हैदराबाद केंद्र पर निरीक्षण के समय डॉक्टर नहीं मिले। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर चिकित्सकीय अवकाश पर हैं और उनकी जगह किसी अन्य डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। बीमारी बताने पर स्टाफ ने बिना डॉक्टर की सलाह के दवा देने से मना कर दिया। डॉक्टर 18 तारीख तक अवकाश पर हैं, इसलिए मरीजों से कहा गया कि वे दूसरे केंद्र जाकर इलाज कराएं। ऐसे में कई मरीज निराश होकर लौट गए।

जन आरोग्य मंदिर, बालू अड्डा।

जन आरोग्य मंदिर, बालू अड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें