चारबाग स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते डीआरएम
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों के लिए बने कोचिंग कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन से पहले कमिश्नर रेलवे सेफ्टी सीआरएस मंगलवार को इसका निरीक्षण करेंगे। यहां वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस होगी।
कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के अलावा सीआरएस अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ में जियो टेक व ब्रिज लैबोरेटरी जाएंगे। आलमबाग में कैरेज एंड वैगन वर्कशॉप अपग्रेडेशन एवं वहां चल रहे बोगियों के मरम्मत के कामों को जांचेंगे। चारबाग स्टेशन की सेकंड एंट्री पर बने रनिंग रूम में रेलकर्मियों की सुविधाओं को देखेंगे। वह सीआरएस ब्रिज वर्कशॉप, सफेदाबाद स्टेशन व चारबाग स्टेशन पर अपग्रेडेशन के कार्यों का भी जायजा लेंगे।
चारबाग स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते डीआरएम
चारबाग स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते डीआरएम