फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुबह शाम की हवा में घुली ठंड, अब थमेगा बारिश का दाैर

विज्ञापन
ठंड की आहट पर शॉल की दुकानें सज गईं।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सुबह और शाम की हवा में ठंडक घुलने लगी है। बीते कुछ दिनों से पारे में उतार-चढ़ाव के बाद अब अंदाजा होने लगा है कि जल्द ही राजधानी शरद ऋतु दस्तक देने वाली है। मंगलवार की शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलीं और लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई। रात में ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध के बीच
विज्ञापन

माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अब राजधानी में बादलों की सक्रियता घटेगी और माैसम के आमतौर पर शुष्क रहने के संकेत हैं। बादलों की सक्रियता कम होने के बावजूद दिन छोटा होने से शाम से सुबह तक तापमान में गिरावट होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि राजधानी लखनऊ में मानसून अपने आखिरी दाैर में है। दो तीन दिनों में राजधानी से मानसून के वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति में ही बारिश देखने को मिलेगी।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री लुढ़क कर 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें