फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात में ठंड ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। बीते शनिवार से रात के तापमान में लगातार हल्की गिरावट शुरू हो गई है। मंगलवार और बुधवार को यह स्थिर रहा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक दिन व रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



बीते पांच दिनों में यूं गिरा रात का पारा
17 अक्तूबर 22.2 डिग्री सेल्सियस
18 अक्तूबर 21.5 डिग्री सेल्सियस
19 अक्तूबर 19.4 डिग्री सेल्सियस
20 अक्तूबर 18 डिग्री सेल्सियस
21 अक्तूबर 18 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें