फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में आज बिखरेगी धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नए साल की शुरुआत शहर में आध्यात्मिक चेतना से हो चुकी है। पहले दिन शहर के मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शनिवार को भी राजधानी में धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो रही है। कहीं धार्मिक अनुष्ठान होंगे तो कहीं भजन जैमिंग के जरिये युवाओं में आध्यात्मिक चेतना का संचार होगा। पौष पूर्णिमा पर गोमती महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पहले दिन की शुरुआत ध्वजा यात्रा से सुबह 11 बजे होगी। मंदिर के अध्यक्ष कौटिल्य दुबे और महामंत्री गिरीश चंद्र सक्सेना ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे वेदी पूजन, गणेश पूजन और सूक्त पाठ होगा। तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन रविवार चार जनवरी को पंचकुंडीय महालक्ष्मी प्रात: 11 बजे एवं महामृत्युंजय यज्ञ दोपहर तीन बजे से होगा। मीडिया प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि अंतिम दिन सोमवार को बाबा की भस्म आरती, रुद्राभिषेक और भव्य शृंगार के बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समापन प्रसाद वितरण के साथ शाम 8:30 बजे होगा।

पौष पूर्णिमा के अवसर पर सनातन महासभा की ओर से शनिवार को झूलेलाल वाटिका के निकट श्री हनुमान सेतु तट पर गोमती की महाआरती की जाएगी। यह जानकारी देते हुए सनातन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि इस दौरान वर्ष 2026 में नशामुक्ति अभियान चलाने को संकल्प लिया जाएगा। सीतापुर रोड पर एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जलोटा अकादमी ऑफ स्पिरिचुअल म्युजिक के सहयोग से आध्यात्मिक संगीत कार्यक्रम भजन जैमिंग का आयोजन भी शनिवार को दोपहर दो बजे से किया जा रहा है। दिव्य भजनों और एकत्व के साथ 2026 का स्वागत करने के लिए यहां पांच हजार से अधिक युवाओं और श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बली प्रेक्षागृह में दो दिन सजेगी सांझी सांस्कृतिक विरासत
महिंद्रा सनतकदा लखनऊ फेस्टिवल और लखनऊ बायोस्कोप की ओर से राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शनिवार से दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत हो रही है जिसमें लखनऊ और कोलकाता की सांझी सांस्कृतिक विरासत के दर्शन होंगे। दो दिवसीय फिल्म महोत्सव, पैनल चर्चा और विरासत यात्रा के आयोजन के तहत इसमें लखनऊ और कोलकाता की सांझी विरासत के दर्शन होंगे। पहले दिन दोपहर दो बजे से मुजफ्फर अली निर्देशित फिल्म अंजुमन दिखाई जाएगी। 3:50 बजे से एक डॉक्युमेंट्री कंकउवा (पतंग) का प्रदर्शन किया जाएगा। लखनऊ के समर्पित चिकनकारी कारीगरों की अनकही कहानियों पर कार्यक्रम एक खास मुलाकात होगा। शाम 4:30 बजे श्याम बेनेगल निर्देशित हिंदी फिल्म ‘सुस्मन’ (1987) दिखाई जाएगी। दूसरे दिन भी कई फिल्मों के प्रदर्शन के साथ अन्य आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें