लखनऊ। रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को लखनऊ पूरी तरह इबादत के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही घरों और मस्जिदों में माहौल खुशनुमा रहा। नमाजियों ने वक्त से पहले ही मस्जिदों का रुख कर लिया ताकि जुमे की नमाज में शामिल होने के लिए उन्हें जगह मिल सके। जैसे-जैसे नमाज का समय करीब आया, शहर की बड़ी और छोटी सभी मस्जिदें अकीदतमंदों से भर गईं।
ऐशबाग स्थित मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा शादाब कॉलोनी उजरियांव, निशातगंज, इंदिरा नगर, गोमती नगर, कल्याणपुर, चौक, हजरतगंज, सदर और हुसैनगंज समेत शहर के विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। मुल्क में अमन, चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और घरों में रोजा इफ्तार की तैयारियां शुरू हो गईं। शाम होते ही इफ्तार के साथ रौनक और बढ़ गई। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने तरावीह की नमाज के लिए दोबारा मस्जिदों का रुख किया। देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहा।
मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से लेकर देर रात तक खास चहल-पहल दिखाई दी। बाजारों में भी रौनक रही और पूरा शहर रमजान की रूहानी फिजा में सराबोर नजर आया।
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर
पहले जुमे पर इबादत में डूबा शहर