शैलेंद्र कुमार के चित्रों में उतरे काशी के घाट
लखनऊ। सोल ऑफ काशी के नाम से शैलेंद्र कुमार के एकल छायाचित्रों की प्रदर्शनी शुक्रवार को आमजन के अवलोकनार्थ खोल दी गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कलाकार सुबोध गुप्ता ने किया था और इसी शीर्षक से एक फोटोग्राफी पुस्तक का विमोचन भी किया गया था। शुक्रवार को इस प्रदर्शनी को देखने लोग पहुंचे जहां उन्हें काशी के घाटों की जीवंत तस्वीरें देखने को मिलीं। श्वेत-श्याम शैली में प्रस्तुत इस प्रदर्शनी में बनारस के सभी घाटों के चित्रों को शामिल किया गया है। शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वे पहली बार 1984 में बनारस गए थे, वहां के घाटों से इस कदर प्रभावित हुए कि उसे कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। मूलत: पटना के निवासी शैलेंद्र कुमार की 1984 में खींची गई एक तस्वीर भी इस प्रदर्शनी में शामिल की गई है। उन्होंने बताया कि वे जितनी बार भी बनारस गए, वहां के घाटों और परंपराओं को कैमरे में कैद करते रहे।
शैलेंद्र कुमार के चित्रों में उतरे काशी के घाट
शैलेंद्र कुमार के चित्रों में उतरे काशी के घाट
शैलेंद्र कुमार के चित्रों में उतरे काशी के घाट