फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार बरामद

Fri, 17 Oct 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बरामद कार।
विज्ञापन
निगोहां। निगोहां पुलिस ने शनि रावत हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी जीतू यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दूसरी कार बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी जीतू यादव को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


प्रेम विवाह के विरोध में शनि रावत की हत्या की गई थी। शनि ने आरोपी जीतू की बहन से प्रेम विवाह किया था। इस हत्याकांड के पांच आरोपी जीतू यादव, देवेश यादव संतोष यादव, राज कपूर और जय सिंह आरोपी थे, जो इस समय जेल में हैं। जीतू ने कोर्ट में सरेंडर किया था। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया की बृहस्पतिवार को जीतू यादव को पुलिस कस्टडी रिमांड में लिया गया। रिमांड के दौरान अभियुक्त जीतू यादव की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कार को बरामद की गई। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि कार मोहनलालगंज के गौरा गांव के पास जंगल से बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें