फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी हस्ताक्षर कर 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विजयंतखंड निवासी जितेंद्र पांडेय ने विभूतिखंड थाने में पूर्व परिचितों पर धोखाधड़ी कर 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जितेंद्र के मुताबिक भोपाल निवासी मदन गुप्ता, तरन तारन पंजाब निवासी हरवीर सिंह और चित्रकूट के चरखारी मंदिर रामघाट निवासी चंदन ने मौरंग इकट्ठा कर साथ में काम करने का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर 60 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कौशांबी में 50,000 घनमीटर मौरंग डंप किया। जितेंद्र का कहना है कि उन्होंने आरोपियों को 15 लाख रुपये कैश और 45 लाख रुपये खाते में दिए थे। चंदन के कहने पर उन्होंने 12 लाख रुपये का ड्राफ्ट डीएम कौशांबी के नाम बना दिया। आरोप है कि तीनों ने जितेंद्र का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर मौरंग का डंप लगाया और उसे बेच दिया। जितेंद्र ने चंदन से पूछताछ की तो वह रकम वापस करने की बात कहकर टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपियों ने सिर्फ 15 लाख रुपये वापस किए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अब गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें