सोमवार को तेज धूप से परेशान दिखे लोग
लखनऊ। राजधानी के माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को यहां बादलों की सक्रियता बढ़ने और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। सोमवार को दिन में धूप खिली और माैसम शुष्क रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में बादलों की सक्रियता बढ़ने और अरब सागर से आ रही नमी के असर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को तेज धूप से परेशान दिखे लोग
सोमवार को तेज धूप से परेशान दिखे लोग
सोमवार को तेज धूप से परेशान दिखे लोग
सोमवार को तेज धूप से परेशान दिखे लोग
सोमवार को तेज धूप से परेशान दिखे लोग