लखनऊ। राजधानी में सोमवार को तपिश और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में अचानक बादलों की आवाजाही बढ़ी और उमस भरी गर्मी ने सिर उठाया लेकिन थोड़ी ही देर में बादल छंट गए। इसके बाद तल्ख धूप के साथ झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई। हालांकि, देर रात फिर बूंदाबांदी भी हुई।
माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है। धूप की तल्खी और गर्म हवाओं से लू जैसी परिस्थितियां बनने के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 11 जून से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राजधानी में बुधवार को देर सवेर बूंदाबांदी की संभावना है।
सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।