फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारी के ड्राइवर ने ही रची थी लूट की साजिश, साथियों संग गिरफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
 व्यापारी के ड्राइवर ने ही रची थी लूट की साजिश, साथियों संग गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर सेक्टर-4 में शुक्रवार को बुलियन व्यापारी पंकज अग्रवाल के मुनीम अमित सैनी से 6.8 लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश किया है। लूट की साजिश व्यापारी के ड्राइवर ने ही रची थी। एसटीएफ ने रविवार रात मुख्य आरोपी ड्राइवर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ में डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक व्यापारी के ड्राइवर उन्नाव के कटरा तरौना औरास निवासी प्रेम बहादुर सिंह, उसके चचेरे भाई सोनेंद्र सिंह और हरदोई के आजाद नगर निवासी गौरव मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से मुनीम से लूटे गए 50 हजार रुपये, असलहे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बोलेरो व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

डिप्टी एसपी के मुताबिक पूछताछ में प्रेम बहादुर सिंह ने बताया कि वह व्यापारी पंकज के यहां वर्ष 2023 में ड्राइवर था। कुछ दिन बाद काम छोड़ दिया था। हालांकि, एक माह पहले वह फिर वहां काम करने लगा। इस दौरान आरोपी ने देखा कि पंकज कई बार कलेक्शन के रुपये लेकर आते-जाते थे। मुनीम अमित सैनी भी कलेक्शन करने बाइक से जाते थे। यह देखकर उसे लालच आ गया था। इसके बाद बिना नंबर की अमित सैनी से रुपये लूट लिए थे। रविवार रात प्रेम बहादुर और सोनेंद्र लूट की रकम का हिस्सा गौरव को देने विकासनगर पहुंचे थे। इसी दौरान एसटीएफ ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें