मोहनलालगंज। पुरसेनी गांव में बुधवार सुबह करीब सात बजे रेलवे ट्रैक किनारे सचिन कश्यप (24) का शव मिला। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
सचिन गोपालखेड़ा का निवासी था। वह वर्ष 2023 में गांव के अमन की हत्या का नामजद आरोपी था। सचिन ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी बॉय था। उसके चचेरे भाई मोनू ने बताया कि मंगलवार शाम वह पैदल घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। अगली सुबह घर से 500 मीटर दूर पुरसेनी में रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव मिला।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के अनुसार, परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सचिन के परिवार में पिता रामखेलावन, मां रजनी और भाई विपिन हैं।