फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उधार वापस लेने निकले युवक का शव नदी में उतराता मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
माल। बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला खंडेहरी गांव से लापता जुगराज सिंह (22) उर्फ जोगा का शव बुधवार दोपहर को माल के मझौवा गांव स्थित नदी में उतराता मिला। आरोप है कि रुपये के विवाद में हत्या की गई है। बाराबंकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जुगराज के पिता हरजिंदर सिंह के मुताबिक, 16 मार्च को बेटा बाइक से घर से निकला था। उसने बताया था कि इटौंजा के रहने वाले दोस्त अमन यादव के साथ माल के मांझी गांव निवासी अर्पित यादव और बीकेटी के हरधौरपुर निवासी सौरभ यादव से उधार में दिए गए एक लाख रुपये लेने जा रहा है।

कुछ देर बाद बेटा लापता हो गया। परिजनों ने तलाश की। पता न चलने पर पिता ने 18 मार्च को मोहम्मदपुर खाला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को बेटे का शव नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। शरीर पर चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन




इस बीच बाराबंकी पुलिस और जुगराज के परिजन भी माल पहुंच गए। इंस्पेक्टर माल आनंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। आगे की कार्रवाई बाराबंकी पुलिस करेगी। इंस्पेक्टर मोहम्मदपुर खाला जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें