फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 30 Dec 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पतेहड़ा में सेामवार एक युवक का कमरे से फंदे से शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिंक टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मझौवा सुमाल के मजरा पतेहड़ा निवासी विनीत तिवारी उर्फ बबलू (27) अपने घर में अकेले रहता था। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी थी और तैयारी चल रही थी। सोमवार को विनीत से मिलने कुछ लोग उसके घर गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि विनीत का शव पंखे से लटकता देखा। घटना की सूचना ग्राम प्रधान की ओर से डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना अश्विनी कुमार दूबे व फोरेंसिक टीम शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनीत कुमार तिवारी घर पर अकेले रहता था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी थी और उसके बड़े भाई दिल्ली में मजदूरी करने गए हुए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें