फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमी के साथ रह रही महिला का शव झोपड़ी में मिला

Sun, 26 Apr 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के लालाबाग इलाके में शुक्रवार देर रात हरदोई के अतरौली के गौर गांव निवासी नीलम सक्सेना (42) का शव प्लॉट पर बनी झोपड़ी में मिला। भाई ने नीलम के प्रेमी संजय गौतम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

नीलम के भाई ठाकुरगंज के मिश्री बगिया निवासी नरेश के अनुसार, नीलम का पति संजय सक्सेना से चार माह पहले अलगाव हो गया था। उनकी तीन बेटियां ननिहाल में रहती हैं। नीलम कुछ समय से हरदोई के अतरौली कौड़िया निवासी प्रेमी संजय गौतम और आठ वर्षीय की बेटी निधि के साथ लिवइन में रहकर मजदूरी करती थी। शनिवार भोर में नीलम की मौत की खबर मिलने पर वह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। नरेश का कहना है कि बहन का शव नीला पड़ चुका था।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी भाग निकला
पुलिस को सूचना देने पर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रेमी संजय गौतम पहले ही भाग निकला था। पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

बेटी का आरोप- गला दबाया था
नीलम की आठ वर्षीय बेटी निधि के मुताबिक, शुक्रवार रात मां खाना खाकर सो गई थीं। इसी बीच रात में संजय गौतम ने मां का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। संजय गौतम दवा लाने का बहाना कर वहां से भाग निकला। उसे भी नींद आ गई। शनिवार भोर में जागने पर उसने मां को मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें